शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। शिवपुरी नगर मण्डल अध्यक्ष पद पर उद्योग मंत्री के खास भानु दुबे जबकि शिवपुरी ग्रामीण में दिनेश रावतए खोड़ मण्डल अध्यक्ष पर फेरन सिंह लोधी को मनोनयन किया गया।
पिछोर जो कि कल ही पूर्व अध्यक्ष विकास पाठक के खाते में गई थी आज उनके नाम की भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई। इसी प्रकार खनियांधाना से इकलौता नाम भानु जैन का सामने आया था आज उसे भी हरी झण्डी दे गई, बामौरकलां मण्डल अध्यक्ष पर बनवारी श्रीवास्तव का नाम भी कल ही फायनल हो गया था जिस पर अंतिम मोहर आज लग गई।
पोहरी मण्डल अध्यक्ष पर हरनारायण कुशवाह, सतनवाड़ा में मुरारीलाल धाकड़, बैराड़ में रामबाबू मंगल जबकि दिनारा में सुनील गुप्ता, करैरा में जयप्रकाश सोनी, नरवर में राजेन्द्र रावत को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है।
कोलारस में विपिन खेमरिया को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है, बदरवास से राधे बंसल तथा रन्नौद से हेमपाल सिंह दांगी को अध्यक्ष बनाया गया है।
इसी प्रकार जिला प्रतिनिधियों की घोषणा भी कर दी गई है जिनमें नबाब सिंह, जगदीश यादव, सुनील लोधी, रामकरण यादव, विशाल यादव, पृथ्वीराज जादौन, घनश्याम सिंह, लक्ष्मण व्यास, रामकिशन यादव, प्रमोद जैन, जण्डेल गुर्जर, पदम जैन, नरेन्द्र आर्य तथा सुशील रघुवंशी को जिला प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।