बैराड में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिन

Updesh Awasthee
0
बैराड। पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थापक सदस्य अटल बिहारी वाजपेयी का 91 वा जन्म दिवस  भाजपाइयों ने समाजसेवा कर मनाया गया। इस उपलक्ष्य में बैराड के शासकीय अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फलों का वितरण किया गया।

 इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला मंत्री और नगर परिषद बैराड के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन व्यास के निवास पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम के साथ अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। बैराड भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती के नेतृत्व में टोडा की अदिवासी बस्ती सहित बैराड में नि:शक्तजनों को कंबल का वितरण किया। 

इस अवसर पर रामबाबू मंगल, डॉ. जनवेद वर्मा, भगवती सिंघल, माखन सिंह धाकड, प्रदीप त्रिवेदी, धीरज व्यास, राजकुमार शर्मा, सतपाल रावत, हीरा शास्त्री, राजेश गर्ग, डॉ. शिवसिंह धाकड़, नासिर खान सहित बड़ी सं या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!