शहर के सदर बाजार में व्यापारी के घर घुसे चोर,1 लाख का माल गायब

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के सदर बाजार टेकरी स्थित एक व्यापारी के घर से बीती रात अज्ञात चोर दूसरी मंजिल से नगदी सहित 1 लाख का माल चुराकर ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि चोर मकाने के छत रास्ते से आए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से फरार हो गए। जानकारी यह भी मिल रही है कि चोरो ने अलमारी के जिस लॉकर को तोडकर चोरी की उसके पास वाली अलमारी में भी माल था। लेकिन उस अलमारी पर चोरो की नजर नही गई। नही तो यह चोरी और बडी हो सकती थी। 

जानकारी के अनुसार सदर बाजार टेकरी में रहने वाले व्यापारी अनिल पुत्र घनश्याम दास राठी के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने धाबा बोल दिया। मकान में पहली मंजिल पर घर के मालिक और अन्य सदस्य सोते रहे। 

ओर चोरो ने दूसरी मंजिल पर पहले कमरे का ताला तोड़ा और फिर लॉकर तोड़कर उसमें से 55 हजार नकद व तीन सोने की अंगूठी चुराकर ले गए। चोरी गए समान की कीमत करीब 1 लाख रूपए बताई जा रही है। 

घटना की जानकारी पीडि़त व्यापारी को सुबह लगी जब वह ऊपरी मंजिल पर किसी काम से गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को बारीकी का परिक्षण किया और अज्ञात चोरो के  िालाफ मामला दर्ज कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!