शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के खनियाधानां थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले एक पेट्रोल पं प पर अज्ञात बदमाशो हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी और पंप के ऑफिस से 10 लाख रूपए से भरा बैग लूटकर ले जाने की खबर आ रही है।
जानकारी के अनुसार खनियाधानां क्षेत्र के एक मात्र बसई पेट्रोल पंप पर शाम के 7:30 के आसपास चार हथियारधारी नकाबपोश बदमाशो ने पंप पर अचानक धावा बोल दिया।
पंप के मालिक दिनेश राय ने शिवपुरी समाचार को जानकारी देते बताया कि दो बाईको पर 4 अज्ञात बदूंकधारी पंप पर आए और सीधे हवाई फायरिंग शुरू कर दी और सीधे पंप के ऑफिस में घुस गए।
दिनेश राय ने कहा कि मुझे धक्का दिया और गन पोंईट पर ले लिया। और ऑफिस में रखा रूपयो से भरा बैग लूट कर ले गए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।