अपहरण कर विवाहिता से किया बलात्कार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम थनरा में आरोपी कल्याण पाल निवासी थनरा ने एक विवाहित युवती का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी के  विरूद्ध भादवि की धारा 366, 376, 506 और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला कायम किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कल्याण पाल सुमन जाटव की पत्नि कमला (बदला हुआ नाम)को बहला फुसलाकर भगा ले गया और इसके बाद उसने विवाहित युवती को अपनी हवश का शिकार बनाकर छोड़ दिया और युवती को धमकी दी कि यदि उसने दुष्कर्म की बात किसी को बताई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। 

आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर युवती ने अपने पति के साथ दिनारा थाना पहुंचकर आरोपी कल्याण पाल के विरूद्ध मामला दर्ज कराया। मेडीकल में बलात्कार में पुष्टि हुई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!