शिवपुरी। मंगलबार को दोपहर शिवपुरी क्षेत्र में ग्वालियर से आई विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक व हिन्दुत्व प्रोधा अशोक सिंघल की अस्थि कलश यात्रा का शिवपुरी में आगमन हुआ जिसका ग्वालियर वायपास से लेकर जगह-जगह लोगों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस मौके पर विहिप एवं बजरंगदल के कार्यकर्ता ने बाईक रैली का भी आयोजन किया। जिसके साथ वह श्रीराम के नारों के साथ-साथ अशोक सिंघल अमर रहे के नारे भी लगा रहे थे।
यह अस्थिकलश यात्रा ग्वालियर वायपास से होते हुए कमलागंज, माधव चौक चौराहा, गुरूद्वारा, राजेश्वरी रोड़, कोर्ट रोड़ होते हुए सिद्धेश्वर मेला ग्राउण्ड के सामने बजरंगदल कार्यालय पहुंची जहां पर अनेक हिन्दुओं और विहिप एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा आयोजित की गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।