शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खिरिया रोड़ पर बीती रोज एक ग्वालियर के मोबाईल व्यापारी को अज्ञात चार लुटेरों ने रास्ता रोककर लूट लिया। लुटेरे मोबाईलों से भरा बैग एवं नगदी 19 हजार 800 रूपए सहित लगभग 40 हजार रूपए का सामान ले जाने में सफल रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक पुत्र हेतराम राजौरिया उम्र 22 साल निवासी मुरार ग्वालियर हाल निवासी भितरवार रोजाना की तरह नरवर मोबाईल की सैलिंग करने आया था तभी मोबाईल की सैलिंग करके मगरौनी से भितरवार की ओर जा रहा था।
रास्ते में खिरिया रोड़ के पास चार अज्ञात लुटेरों ने उसको रास्ते में रोककर लाठी एवं फर्से की दम पर नगदी रूपए 19800 रूपए एवं बैग में रखी एक टेबलेट एवं एक एलसीडी तथा नोकिया कंपनी के मोबाईल को लूट कर ले गए।
इस बात की शिकायत व्यापारी द्वारा मगरौनी चौकी में दी जिस पर से पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 392, 11/13 एमपीडीपी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।