शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमरपुर देवरा में एक महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति रास्ता रोकर अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला। इस बात की रिपोर्ट महिला द्वारा मायापुर थाने में धारा 354 के तहत प्रकरण दर्ज कराया हैं।
जानकारी के अनुसार फरियादी रामकुअर (बदला हुआ नाम) पत्नि अर्जुन झा उम्र 28 साल निवासी देवरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई की जब में अपने घर से खेत की ओर जा रही थी तभी रास्ते में खड़े मोहन लोधी द्वारा रामकुंअर का रास्ता रोकर उसका हाथ पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला।
अपने साथ घटी घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को बताई जिसकी शिकायत महिला द्वारा मायापुर थाने में दर्ज कराई हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।