बस स्टेण्ड पर नपाकर्मी को धमकाया, वसूली कट्टा छीनलिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एक ओर स्थापना दिवस पर नवीन बस अड्डे को न्यू लुक में सजाया संवारा जा रहा है दूसरी ओर यहाँ हो रही गुण्डई खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इस अड्डे पर आए दिन असामाजिक तत्वों की धमचक यात्रियों को समस्या मूलक बनी हुई है और पुलिस इस पूरे परिदृश्य में मौन नजर आ रही है।

आज नगर पालिका कर्मचारी के साथ एक युवक द्वारा जबरन गाली गलौंच करते हुए वसूली कट्टा छिना, जाने और शासकीय कार्य में व्यवधान कारित किए जाने का आरोप सामने आया है।

नपा कर्मचारी ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को की मगर देर रात तक पुलिस ने मामला दर्ज होने स बन्धी कोई जानकारी नहीं दी।

नपा कर्मचारी संजीव सिंह चौहान का कहना है कि वह बस स्टेण्ड पर नगर पालिका की ओर से पार्किंग फीस वसूली के लिए गया हुआ था तभी विनोद यादव पुत्र रणवीर यादव ने उसके साथ धक्कामुक्की और गाली गलोच करते हुए सरकारी वसूली का रसीद कट्टा छीन लिया और कट्टे की रसीदों से भी छेड़छाड़ की।

पुलिस को सौंपे आवेदन में संजीव चौहान ने कहा है कि उससे छीना गया रसीद कट्टा विनोद यादव नामक जिस युवक ने छीना है वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्घ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाकर छीना गया कट्टा वापस दिलाया जाए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!