भोपाल। बदरवास जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव के खिलाफ पंचायत अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके तहत यादव को पद से हटाया जा सकता है।
श्री यादव ने पिछले दिनों सरकार के खिलाफ हुए पंचायत प्रतिनिधियों के आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया था। इसी को आधार बनाकर सरकार ने उनके खिलाफ धारा 40 की कार्रवाई शुरू कर दी है। मप्र में श्री यादव सहित कुल 12 जिला पंचायत अध्यक्ष, 27 जनपद अध्यक्ष समेत जिला पंचायत-जनपद उपाध्यक्ष, सरपंच, पंच मिलाकर करीब 130 लोगों के खिलाफ कार्रवाई एवं जांच शुरू हुईं हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।