
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के एक ग्राम में बिजली के बिलों की बसूली करने गए जेई के साथ ग्रामीणो ने जमकर मारपीट कर दी।
जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र के जामखौ में आज दोपहर बिजली विभाग के जेई रणदीप सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ बकाया बिजली की वसूली करने गए।
बताया गया है कि ग्राम के नरेन्द्र शिवहरे के खेत पर रखी डीपी को बिजली विभाग के कर्मचारी उठाने लगे। ग्रामीणो ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से डीपी उठाने को मना किया परन्तु विभाग के जेई ने कहा कि बकाया बिल भरो नही तो डीपी तो जब्त होगी। इस पर ग्रामीणो ने एक राय होकर जेई भदौरिया पर लठ्ठ से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए।
घायल जेई भदौरिया का मेडि़कल जिला अस्पताल में करवाया गया और मेंडिकल के आधार पर सिरसौद पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र शिवहरे और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 353,332,294 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।