शिवपुरी। आज मंगलवार को बदरवास नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक द्वारा ऐतिहासिक पथ संचलन निकाला गया जिसमें हजारो की सं या में स्वयं सेवको ने भाग लिया । सारे नगर में बहुत हीे उत्साह से इस पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर अभुतपूर्व स्वागत किया गया।
पथ संचलन से पूर्व थाना प्रांगण़ में हजारो स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण हुआ जहां आर.एस.एस के प्रांतीय पदाथिकारियो के द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। मंच पर विद्या भारती मध्य भारत के प्रांतीय सचिव शिरोमणी दुवे, जिला सह कार्यवाह अजय राजपुत एंव जिला प्रचारक केशव दिवोलिया उपस्थित हुये।
विद्या भारती के प्रांतीय सचिव शिरोमणी दुवे ने हजारो स्वंय सेवको को अपने उदवोधन में हिन्दु समाज की एकता पर बल दिया उन्होने कहा की देश के लिये हिन्दू समाज का संगठित होना जरूरी है।
1925 में 10 स्वंय सेवको से शुरू हुआ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आज वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है जहां आज इसके 15 करोड़ स्वंय सेवक है तथा स पूर्ण भारत में 50 लाख शाखाये लग रही है। आजादी के बाद कई वार संघ पर प्रतिबंध लगाया गया लेकिन हर वार संघ और अधिक शक्तिशाली होकर उभरा ।
1992 में 15 लाख स्वयंसेवको द्वारा अयोध्या में ऐतिहासिक कार्य करके संघ की शक्ति को और बड़ा दिया। संघ ने कभी भी जातिभेद को नही माना तथा हमेशा समरसता पर विश्वास किया है।
उदवोधन के बाद दोपहर 2 बजे से पथ संचलन प्रारंभ हुआ जिसमें हजारो स्वयं सेवक हाथेां में शस्त्र एंव दण्ड लिये खाकी नेकर सफेद शर्ट और सिर पर काली टोपी लगाकर क्रमबद्ध होकर निकले ।
पथ संचलन के आगे घोष चल रहा था जिसकी थाप पर स्वंय सेवक कदम से कदम मिलाकर पूर्ण अनुशासन के साथ राष्ट्रभक्ति के नारे गुंजाय मान करते हुये चल रहे थे।
पथ संचलन थाना प्रांगण़ से प्रारंभ होकर अ वेडकर कॉलोनी, कटरा मोहल्ला, गोपाल मोहल्ला, कुशवाह मोहल्ला, मठ मोहल्ला, लक्ष्मीगंज, हनुमान कॉलोनी, बारई रोड़ , स्टेषन रोड़ श्रीराम कॉलोनी, सड़ रोड़ मण्डी रोड़ इन्द्रा कॉलोनी हेाते हुये सब्जी मण्डी , लाल चौक, रिजौदी रोड़, जैन कॉलोनी, बस स्टेण्ड , भुवनेश्वरी मार्ग होते हुये गढ़ी स्थित भुवनेष्वरी मंदिर पर इसका समापन हुआ।
जहां पर सभी स्वंय सेवकों को अन्नकुट वितरण कर समापन किया गया। स पूर्ण नगर के लोगो ने पथ संचलन का बहुत ही जोशीला स्वागत किया । जगह जगह स्वागत द्वार होर्डिंग वैेनर लगे हुये थे। लेागो द्वारा अपने अपने घरों के आगे पथ संचलन पर पुष्पवर्षा कर स्वयं सेवकों का उत्साह वर्धन किया।
सात कि.मी. मार्ग में निकले इस ऐतिहासिक पथ संचलन ने नगर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। बदरवास में इस पथ संचलन ने एक इतिहास रच दिया सारे नगर ने इसका भरपुर स्वागत कर उत्साह वर्धन किया गया। पथ संचलन की चर्चा सारे नगर में हुयी।
ऐतिहासिक रहा संचलन का स्वागत
बदरवास के लेागो द्वारा अपने अपने घरों के आगे पथ संचलन पर पुष्पवर्षा कर स्वयं सेवकों का उत्साह वर्धन किया। सात कि.मी. मार्ग में निकले इस ऐतिहासिक पथ संचलन ने नगर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।
बदरवास में इस पथ संचलन ने एक इतिहास रच दिया सारे नगर ने इसका भरपुर स्वागत कर उत्साह वर्धन किया गया। पथ संचलन की चर्चा सारे नगर में हुयी। महिलाओ ने भी छतो पर खड़े होकर संचलन का जोषीला स्वागत करते हुये स्वयं सेवको पर पुष्पवर्षा की।
आर्कषण का केन्द्र रहे बाल स्वयं सेवक
नन्हे मुन्ने बच्चो ने भी बड़े ही जोश से गणवेश में रहकर पथ संचलन में भाग लिया हाथेां में दण्ड लेकर बड़े ही उत्साह से बाल स्वयं सेवक कदम ताल करते हुये साथ चले तथा लोगो में आर्कषण का केन्द्र रहे।
