महिला से मांगे शराब को पैसे, कर दी मारपीट और छेडछाड

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम खरई घाट में कल एक युवक ने बच्चे का इलाज कराकर लौट रहीं एक महिला से शराब के लिए पैसे मांगे न देने पर उसकी मारपीट कर दी और उसके साथ अश्लील हरकतें भी की बाद में आरोपी ने पीडि़ता को सड़क पर पटक दिया। 

जिससे उसके सिर में चोट आई हैं। महिला के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद पीडि़ता ने आरोपी की शिकायत थाने में की। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रतिबाई जाटव (परिवर्तित नाम) कल अपने बच्चे का उपचार कराने के लिए गांव में गई हुई थी। जब वह इलाज कराकर वापस लौट रहीं थी तभी रास्ते में उसे आरोपी हक्कन रावत मिल गया।

 जिसने पीडि़ता से शराब के लिए रूपयों की मांग की जब पीडि़ता ने इन्कार किया तो आरोपी ने उसे जलील करना शुरू कर दिया। आरोपी यहीं नहीं रूका उसने पीडि़ता के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। 

जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया। जिससे उसके यहां चोटें आ गई। पीडि़ता ने जब चीखना शुरू किया तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। इस मामले में पुलिस ने फरियादियां की रिपोर्ट पर से आरोपी हक्कन रावत के खिलाफ धारा 327, 294, 354, 323, 341 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!