शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम दविया गोविन्द में तीन व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते माँ बेटे के साथ निर्ममता पूर्वक मारपीट कर दी। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506 बी 3(1)10 एससीएक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादिया बुधिया जाटव के पुत्र गणेश जाटव का आरोपी रामसिंह, पर्वत और उधल लोधी के साथ किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।
बीते 2 अक्टूबर को फरियादिया शौच के लिए गई हुई थी जहां आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसे जाति सूचक गालियां देते हुए उसकी मारपीट कर दी। जब अपनी माँ को बचाने गणेश वहां पहुंचा तो उसकी भी लाठियों से निमर्मता पूर्वक मारपीट कर दी। इस घटना में दोनों माँ बेटों को गंभीर चोटें आई हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।