शिवपुरी। जिले के खनियाधाना नगर के वार्ड नंबर 13 के हजरत गंज में आज सुबह करीब 11 बजे एक घर में अज्ञात कारणों के चलते घर में रखे एक घरेलु सिलेंडर में आग लग गई जिससे वह अचानक तेज आवाज के साथ फट गया।
सिलेंडर फटते ही उसके टुकड़े घर की खपरेल को फोड़ते हुए आसपास जाकर गिर गए वही घटना की सूचना तुरंत दमकल को दी गई लेकिन दमकल खराब होने के कारण लोगो ने ही आग को जैसे-तैसे बुझाया।
एक अच्छी बात रही कि घटना के दौरान घर में कोई नही था, मकान मालिक हसन पुत्र मजरूलहक खान किसी काम से अपने परिवार के साथ किसी दूसरे शहर में गया हुआ था। घटना में केवल घर व सामान जला है जिससे लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खराब दमकल से आग बुझाने में आई परेशानी
घटना के तुरंत बाद जैसे ही नगर पंचायत में दमकल को सूचित किया तो पता चला कि दमकल तो कई दिनो से खराब पड़ी है जिसके कारण लोगो ने फिर अपने स्तर पर खुद आग बुझाई और उसमें काफी समय लग गया जिससे मकान में रखा जहां पूरा सामान जल गया वही मकान का हिस्सा भी काफी क्षतिग्रस्त हुआ है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।