शिवपुरी। आज गोवर्धन थाना प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी का सोशल साइट पर एक ऑडियों टेप सामने आया है जिसमें प्रभारी एक शराब माफिया से क्षेत्र में अवैध शराब बिकवाने की एवज में महिने के रूप में मिलने वाले 5 हजार की जगह 10 हजार रूपए मांगने की बात सामने आई है।
प्रभारी का यह आडियों दिन भर सोशल साइट पर लोगो के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इसके साथ ही यह आडियों एसपी मो. यूसुफ कुर्रेशी के पास भी पहुंच गया है।
हालांकि इस पूरे मामले में गोवर्धन थाना प्रभारी रघुवंशी का कहना है कि उन्होने दो दिन में शराब ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए उसकी क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब बेचना बंद करा दी इसलिए यह माफिया उनकी फर्जी आडियों बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। उन्होने किसी से पैसे के लेनदेन के संबंध में कोई बात नही की।
इनका कहना है
हां यह ऑडियो मेरे पास भी आई है इसकी जांच करवा रहे है अगर इसमे सच्चाई होती हे तो नियमानुसार कार्यवाही की जाऐगा।
मों.यूसुफ कुर्रेशी
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।