पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी मारकर किया घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा के ग्राम दाबरभाट में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लड़ाई हो गई। इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम दाबरभाट में रहने वाले करन सिंह(45) पुत्र धनीराम यादव ने बताया  उसकी रंजिश उसी गांव के राजेश साहू से चल रही है। बीते रोज इसी विवाद के चलते राजेश ने बीते रोज उसका रास्ता ग्राम बालूसा में रोक लिया।

और विवाद करते हुए गाली-गलौज व मारपीट की ,इसी दौरान राजेश ने अपने पास मौजूद कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करन पर बोल दिया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग खड़ा हुआ।

घायल करन जैसे-तैसे पुलिस थाना पर पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!