शिवपुरी। उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया ने जिला मु यालय शिवपुरी पर स्थित नोहरीखुर्द में बनने वाले मेडीकल कॉलेज की तैयारियो के संबंध में स्थल निरीक्षण कर चिकित्सालय महाविद्यालय की डीन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली।
इस दौरान चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी के लिए नियुक्त डीन डॉ.ज्योति बिंदल, जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री यूसुफ कुर्रेशी, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन श्री गोविंद सिंह, मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.व्ही.के.खरे, अपर कलेक्टर सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान मु य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि मेडीकल कॉलेज हेतु आरक्षित भूमि पर हो रहे अवैध उत्खनन को तत्काल प्रभाव से रोकने की कार्यवाही करें। अतिक्रमण न हो इसके लिए तार फेसिंग भी की जाए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।