शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टकटकी के रहने वाले एक युवक का विगत दिवस कुछ अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। यह घटना उस समय घटित हुई जब युवक अपनी बाईक से मामा के यहां से अपने गांव टकटकी लौट रहा था।
मौके पर युवक की बाईक और चप्पल मिलीं व एक बड़ा पत्थर भी मिला जिस पर पुलिस ने अपहरण की आशंका के चलते अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 365 भादवि सहित 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरवर पुत्र प्यारेलाल लोधी 3 अक्टूबर को अपने मामा के लड़के भगवत लोधी के साथ अपने गांव से उसके घर गया जहां शाम 6 बजे वह अपनी मोटर साईकिल से वापस गांव जाने की कह कर लौट आया।
लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा। जिससे परिजन चिंतत हो गए और उसके बड़े भाई सिरनाम लोधी ने भगवत को फोन लगाया और गिरवर के बारे में पूछा जिस पर उसे जवाब मिला कि वह तो एक घंटे पहले ही यहां से निकल गया हैं।
जिससे परिजनों की और चिंतायें बढ़ गई और परिजन थाने पहुंचे और गिरवर के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जब इस मामले की छानबीन की और उसके गांव से लेकर मामा के गांव तक का निरीक्षण किया।
जहां रास्ते में गिरवर की बाईक पुलिस को मिली वहीं उसकी चप्पलें भी मौके से पुलिस ने बरामद की।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।