एक लाख की डिमांड पूरी नही हुई तो निकाल दिया बहु को घर से बहार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरवार में दहेज लोभी ससुरालियों ने दहेज न लाने पर बहू की मारपीट कर उसे घर से भगा दिया।

इससे पूर्व गांव की पंचायत ने आरोपी ससुराली जनों को निर्णय सुनाया था कि वह अपने बहू को ठीक ढंग से रखें नहीं तो पंचायत उन्हें उन पर दण्डात्मक कार्यवाही करेंगी।

इसके बाबजूद भी आरोपियों ने पंचायत के निर्णय को दरकिनार करते हुए विगत दिवस बहू की मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इससे परेशान होकर पीडि़ता ने कल थाने पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता भारती जाटव का विवाह 4 वर्ष पूर्व शिवराज जाटव के साथ बड़ी धूमधाम के साथ हुआ था।

शादी के कुछ समय तक तो आरोपी पति शिवराज जाटव, सास रामकली और ससुर निर्भय जाटव ने ठीक ढंग से रखा लेकिन पिछले एक वर्ष से आरोपी भारती पर एक लाख रूपए लाने के लिए दवाब बनाने लगे।

जब पीडि़ता ने रूपये लाने से इन्कार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। यह मामला पंचायत में भी पहुंचा जहां आरोपियों को पंचायत ने निर्देश दिया कि वह पीडि़ता को ठीक ढंग से रखें, लेकिन आरोपियों ने पंचायत के निर्देश को दरकिनार करते हुए पीडि़ता के साथ दुव्र्यवाहर जारी रखा और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

जिससे परेशान होकर कल आरोपियों की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। जहां पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ धारा 498 ए, 323, 34 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!