रहस्मयमय चोरी: सचिव ऊपर फैका मैला और गायब हो गए 4 लाख

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के खनियाधाना क्षेत्र में एक सचिव ने बैंक से करीब 4 लाख रूपये निकाले और चाय की दुकान पर चाय पी और जाने लगा तभी किसी ने उसके ऊपर मैला फैक दिया जिसे वह धोने लगा और तभी उसका बैग गायब हो गया जिसमें 4 लाख रूपए बताए जा रहे है।

जानकारी के अनुसार खनियाधाना निवासी ग्राम पंचायत डबियाकलां के सचिव रामपाल पाल सोमवार की सुबह खनियाधाना स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पहुंचा। यहां उसने लगभग दोप.1:30 बजे बैंक खाते से 3.60 लाख रूपये निकाले।

यह राशि लेकर वह इधर-उधर भटकता रहा कि तभी सायं 4:30 बजे के करीब खनियाधाना के समीप रोड़ पर बस स्टैण्ड के पास चाय की दुकान पर चाय पी। और जाने लगा तभी किसी ने उसके कपडो पर बिस्किट का खोल जो दिखने में मैला सा लगता है वह फैक दिया।


जिससे उसके कपडे खराब हो गए जिसे वह साफ करने लगा ईतने में किसी ने उसका पैसो से भरा बैग गायब कर दिया। पुलिस को यह सचिव ने बताया कि उसका बैग ले जाते किसी को नही देखा है।


पुलिस इस मामले को पूरी तरह से सदिंग्ध मान रही है और सचिव भी अपनी इसी कहानी को लेकर अडा है पुलिस ने अभी इस मामले में कोई मामला दर्ज नही किया है बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से रवाना हो गए है। और वे खनियाधानां पहुचंकर मामले की विवेचना करेंगें। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!