शिवपुरी। विगत दिवस देहात थाना क्षेत्र स्थित कटरा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी में हुए सादिक हत्याकाण्ड के आरोपी अभी तक 2 आरोपी फरार है और वे इस मामले में राजीनामे को दबाब बना रहे है। शहर के देहात थाना क्षेत्र स्थित कटरा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी नगीना पत्नी सादिक कुर्रेशी ने एसपी को एक ज्ञापन सौंपा है।
महिला का कहना है कि 14 अक्टूबर की रात उसके ससुर नबाब पुत्र फक्कू कुर्रेशी व दो देवरो अहमद व अकरम ने मिलकर उसके पति सादिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद पुलिस ने ससुर नबाब को तो गिर तार कर लिया लेकिन शेष दोनो आरोपी अभी भी फरार है। महिला ने बताया कि दोनो आरोपी खुलेआम घूम रहे है और उसे इस मामले में राजीनामा करने की धमकी दे रहे है।
आरोपियों ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने राजीनामा नही किया तो वे उसके एक और देवर की हत्या कर देंगे। ऐसी स्थिति में वह और उसका पूरा परिवार दहशत में है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।