शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि दिनारा थाना अंतर्गत दिनारा चैक पोस्ट पर चैकिंग करते हुए एक ट्रक मालिक ने आरक्षक के साथ मारपीट कर दी है। पुलिस ने आरक्षक की फरियाद पर आरोपी के खिलाफ मारपीट कर दी।
जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह दिनारा थाने का पुसिस बल दिनारा चैक पोस्ट पर ट्रको की चैकिंग कर रहा था। शाम को लगभग 8 बजे झांसी की ओर से आने वाले ट्रको को आरक्षक गौरव पाराशर ने रोका।
तभी रोके गए ट्रको से कागज मांगे लेकिन ट्रक के चालको ने कहा तुम जानते नही हो ये किसके ट्रक है। और मोबाईल से अपने मालिक को बुला लिया।
बताया गया है कि अरूण यादव,महेन्द्र यादव,छोटू यादव निवासी दिनारा आए सीधे आरक्षक गौरव पाराशर की कनपटी पर रिवाल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी देतें हुए मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गए।
दिनारा पुलिस ने आरक्षक की रिर्पोट पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353,294,506,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।