Delhi Hotel में मिली थी लुटेरों को पनाह: मालिक और मैनेजर पर FIR

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के हृदय स्थल माधव चौक चौराहे पर स्थित देहली होटल मे रूके दो बदमाश सोमवार की दोपहर एक टवेरा को दिनारा के लिए किराए पर लेकर ड्रायवर को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर चिरगांव में ड्रायवर को सड़क किनारे फैककर रफूचक्कर हो गए।

जानकारी के अनुसार शहर के देहली होटल में दो बदमाशो ने स्वंय को गाजियाबाद का निवासी बताते हुए 6 हजार रूपए में कमरा बुक किया और दोनो बदमाश होटल में ठहर गए।

इसके बाद दोपहर के समय होटल वनस्थली के पास खड़ी धर्मेन्द्र मिश्रा टवेरा क्रमांक एमपी 33 टी 0947 को दिनारा ले जाने के लिए बुक किया। बदमाशो में से एक ने अपना नाम रोहित राठौर निवासी गाजियाबाद बताया।

गाडी मालिक धर्मेन्द्र ने देहली होटल में जाकर मैनेजर से दोनो बदमाशो के ठहरने की पुष्टि और गाडी हो ड्रायवर को सौपकर दिनारा भेज दिया। बताया गया है कि दिनारा पहुंचकर बदमाशो ने खाना खाया और रूक गए और कहां की कंपनी वालो को इंतजार कर रहे है।

जानकारी यह मिल रही है कि शाम पाांच बजे दोनो बदमाशो ने कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया तथा उसे पीने के लिए ड्रायवर को दिया इसके बाद ड्रायवर को होश नही रहा और रात्रि में नौ बजे ड्रायवर को बेहोशी की हालत में चिरगांव हाईवे पर फैककर टवेरा गाड़ी को लेकर फरार हो गए।

चिरगांव पुलिस ने ड्रायवर के होश में आने के बाद पूछताछ की और गाड़ी के मालिक को सूचना दी चिरगोंव पुलिस ने मामला दर्ज कर जोच शुरू कर दी है।

बिना ID के होटल में ठहरे थे बदमाश
इस पूरे मामले में होटल मैनेजर ने जिन लोगो को कमरा किराए से दिया था उनसे कोई आईडी प्रूफ नही लिया जिसके कारण पुलिस को बदमाशो को कोई क्लू नही मिल सका है।

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में बिना आईडी के कमरा देने वाले मैनेजर रामचरण शर्मा संचालक पदमचंद के खिलाफ धारा 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!