शिवपुरी। गुरूद्वारा चौक पर सिटीकेट बैंक के पास एक इग्लिंश सिखाने वाली कोचिंग के बाहर रोज की तरह एक छात्र और छात्रा आपस में बात कर रहे थे कि तभी छात्रा का भाई फिल्मी स्टाईल में आया और छात्रा से बात कर रहे छात्र पर पिल बैठा।
बताया गया है कि यह दोनो छात्र-छात्रा इस कोचिंग में इंग्लिश की क्लास लेने आते है ये आपस में प्रेमी-और प्रेमिका है रोज की तरह यह दोनो आपस में बात कर रह थे।
तभी प्रेमिका का भाई आया ओर प्रेमी की कुटाई कर डाली। बताया गया है इस प्रेमी की सार्वजनिक कुटाई के कारण वहां रास्ता जाम हो गया और जनता की भीड इकठ्ठी हो गई।
किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस इस सूचना पर आ पहुंची और प्रेमी ओर इस प्रेम स्टोरी में विलेन बने भाई को उठा कर देहात थाने ले गई।
पुलिस ने इन दोनों के परिजनो को थाने। बुलाया बताया यह भी गया है प्रेमिका ने अपने प्रेमी खिलाफ मामला दर्ज कराने से मना कर दिया और प्रेमी ने भी अपने प्रेमिका के भाई पर मामला दर्ज नही कराया।
और दोनो के परिजनो ने थाने में ही आपस मे सुलह कर ली इस कारण इस मामले में पुलिसिया रजिस्टर नही रंगा गया है। अचानक शाम को हुई इस घटना की चर्चा पूरे शहर में है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।