पुलिस प्रताडना से युवक की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस कस्बे में कोलारस के भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष जयपाल जाट के भाई बलराम जाट की मौत के मामले में हंगामा खडा हो गया। परिजनों ने इस युवक की मौत का जिम्मेदार कोलारस पुलिस को ठहराया है और कहा कि पुलिस की प्रताडऩा के कारण यह मौत हुई है। वही इस युवक की मौत का कारण पुलिस हार्टअटैक बता रही है। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह कुशवाह और जाटो के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया कोलारस पुलिस ने दोनो पार्टीयो पर क्रोस मुकदमा दर्ज लिया। 

बताया गया है कि  फरियादी मनोज कुशवाह की ओर से रंजिशन मारपीट करते हुए आरोपी के रूप में रिंकू, पिंटू, बलराज और विक्की जाट पर मारपीट के आरोप लगाए और एफआईआर दर्ज कराई। 

वहीं दूसरी ओर फरियादी बने बलराज जाट ने भी कुशवाह परिवार पर मारपीट के आरोप लगाए और पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। यहां बलराज की रिपोर्ट पर से आरोपी भानू कुशवाह, राजू कुशवाह, मनोज कुशवाह और  बद्दू कुशवाह के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया। 

दोनों ही मामलों में पुलिस ने क्रॉस कायमी करते हुए धारा 294,323,506बी,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था। 

परिजनो को आरोप है इसी झगडे को लेकर  बलराम जाट को कोलारस पुलिस को पूछताछ के लिए उठाया और उसे प्रताडित किया जिससे उसका स्वास्थय थाने में खराब हो गया ओर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

वही पुलिस का इस मामले में कहना है कि बलराम की मौत पुलिस प्रताडऩा से नही बल्क्कि हद्वयगति रूकने से हुई है।

जैसे ही बलराम की मौत की खबर कोलारस में आई पूरे कोलारस में हंगामा हो गया। ऐसे में भाजपा नेताओं का जमाबड़ा एसडीओपी कोलारस सी.के.आर्य के यहां लगा जहां भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष जयपाल जाट, बाबू सिंह चौहान, रामेश्वर बिन्दल, संजीव जाट आदि भी पहुंचे और एसडीओपी को इस पूृरे मामले में पुलिस पर ही युवक की मौत का आरोप लगाया और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। 

एसपी से मिले मृतक के परिजन
इस मामले में मृतक के परिजन शिवपुरी आकर एसपी मों.युसूफ कुर्रैशी से भी मिले उन्होने ज्ञापन देकर दोषी पुलिस कर्मियो पर कार्यवाही करने की मांग की है। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच कोलारस एसडीओपी को सौप दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!