नशे में टल्ली जीजा में साले ने लट्ठ दे मारा, जीजा की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम खरई घोटारी में एक युवक ने शराब के नशे में बीती रात अपने ही जीजा की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। 

घटना के दौरान दोनो साले-जीजा अपने घर की पाटौर पर शराब पी रहे थे और इसी दौरान उनकी आपस में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई और साले ने जीजा की लाठियों से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी। 

घटना के बाद आरोपी साला मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी साले के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बालकिशन(45) पुत्र मिसरा आदिवासी बीती रात  करीब 9 बजे से अपने साले हरबिलास (40)पुत्र लालचंद आदिवासी के साथ अपनी पाटौर की छत पर बैठकर शराब पी रहा था। 

इसी बीच जीजा साले में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। घटना के समय दोनों शराब के  नशे में धुत्त थे। झगड़ा इतना बढ़ गया कि साले हरविलास ने बालकिशन के सिर में लाठी मार दी जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और वह चक्कर खाकर पाटौर से नीचे गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

अपने जीजा की मौत होती देख आरोपी हरविलास वहां से भाग खड़ा हुआ। रात्रि में बालकिशन की हत्या होने की खबर परिवारजनों को लगी तो वह सभी लोग एकत्रित हो गये। 

शोर शराबा सुन ग्रामीण वहां आ गये और रात्रि में पुलिस को सूचित कर दिया जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने फरियादी कातीबाई आदिवासी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!