चलती पुलिसवैन से कूदभागा कैदी

0
शिवपुरी। दिनारा से शिवपुरी मुलजिमो को लेकर आ रही पुलिस गाड़ी से एक आरोपी ने कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण उक्त आरोपी को एक तालाब मे से पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी को शिवपुरी जेल में भेज दिया गया है पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

जानकारी के अनुसार एक गंभीर अपराध में दिनारा पुलिस ने दतिया में रहने वाले आरोपी रामेश्वर लोधी का पकड़ा था। इसके बाद तीन मुलजिमों को लेकर पुलिस दिनारा से करैरा होते हुए शिवपुरी आ रही थी।

एक मुलिजिम को पुलिस ने करैरा जेल छोड़ दिया। वहीं दो आरोपी रामेश्वर और एक अन्य को शिवपुरी की तरफ ला रही थी। पुलिस गाड़ी अमोला क्षेत्र से गुजर रही थी उसी दौरान अमोला पुल से एक किमी पहले एक तालाब के पास आरोपी रामेश्वर चलती गाड़ी से कूद गया।

बताया गया है कि पुलिस की चलती गाड़ी से कूद कर आरोपी तालाब की ओर भागा साथ में तत्काल गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी भी उसके साथ दौड लिए और उसे तालाब में से पकड़ लिया। इसके बाद दोनो आरोपियों को शिवुपरी जेल में छोडऩे की कार्रवाई की गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!