मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाए अपने जौहर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी खेल एवं युवा कल्याण विभाग की युवा अभियान योजनान्र्तगत 21 सित बर को विकास खण्ड स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता में विकास खण्ड शिवपुरी का आयोजन स्थानीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में प्रात: 10 बजे से आयोजित की गईं। 

जिसमें शिवपुरी विकासखण्ड के 16 वर्ष से कम आयु के लगभग 210 बालक/बालिकाओं ने कबड्डी, खो-खो, बालीबाल एवं एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का चयन जिला स्तर पर आगामी समय में होने वाली प्रतियोगिता के लिये किया गया।

प्रतियोगिता के प्रार भ में कार्यक्रम के मु य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक विनोद चतुर्वेदी का स्वागत माल्यार्पण द्वारा जिला खेल अधिकारी एवं सभी प्रशिक्षकों द्वारा किया। तत्पश्चात जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा ने प्रतियोगिता के संबंध में जनकारी प्रस्तुत की। 

मु य अतिथि श्री चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलों के विकास की जो योजनाएं प्रार भ की थी, आज उनके परिणाम पूरे भारत वर्ष में दिखाई दे रहे है। 

आपने कहा कि यह नवीन योजना भी प्रदेश के तरूणों को एक नई दिशा देगी और निश्चित ही चुनी हुई प्रतिभायें सामने आयेगी। तत्पश्चात मु य अतिथि ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी एवं दलीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता संयोजक ग्रामीण युवा समन्वयक कमल सिंह बाथम ने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता
कबड्डी बालक प्रतियोगिता में प्रथम केन्द्रीय विद्यालय शिवपुरी, द्वितीय हैप्पीडेज स्कूल, तृतीय बाल शिक्षा निकेतन तथा बालिका वर्ग में प्रथम नौहरीकलां, द्वितीय हैप्पीडेज स्कूल एवं तृतीय जवाहर क्लब रहे। 

वहीं बॉलीवाल बालक वर्ग में प्रथम केन्द्रीय विद्यालय शिवपुरी, द्वितीय हैप्पीडेज स्कूल, तृतीय बाल शिक्षा निकेतन तथा बालिका वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय प्रथम, बाल शिक्षा निकेतन द्वितीय व नौहरीकलां तृतीय रहा। 

खो-खो बालक वर्ग में बाल शिक्षा निकेतन प्रथम, हैप्पीडेज स्कूल द्वितीय, नौहरीकलां तृतीय वहीं बालिका वर्ग में बाल शिक्षा निकेतन प्रथम, हैप्पीडेज स्कूल द्वितीय व नौहरीकलां तृतीय रही। 

वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में बृजभान प्रथम, रघुवीर द्वितीय, आयुष तृतीय एवं बालिका वर्ग में वंशिका प्रथम, शिवानी द्वितीय, रितु सिंह तृतीय तथा 200 मीटर बालक वर्ग में पवन सैन प्रथम, देवन्द्र गुर्जर द्वितीय, सतीश तृतीय एवं बालिका वर्ग में निकिता प्रथम, याती सक्सैना द्वितीय, वर्षा शाक्य तृतीय रहीं। 

400 मीटर बालक वर्ग में कृष्णप्रताप प्रथम, रामनिवास रावत द्वितीय, अनुराग तृतीय वहीं बालिका वर्ग में पलक प्रथम, वंशिका द्वितीय, याती सक्सैना तृतीय रहीं। 

800 मीटर बालक वर्ग में रामनिवास रावत प्रथम, कपिल यादव द्वितीय, तोहित खान तृतीय वहीं बालिका वर्ग में मनीषा शर्मा प्रथम, याती द्वितीय, पल्लवी तृतीय रहीं। 

1500 मीटर बालक वर्ग में सौरभ शाक्य प्रथम, अनस खान द्वितीय, रघुवीर यादव तृतीय वहीं बालिका वर्ग में याती प्रथम, मनीषा शर्मा द्वितीय, राधिका तृतीय रहीं। 

ल बीकूद बालक वर्ग में तोहित खान प्रथम, कुशल प्रताप द्वितीय, केशव गुर्जर तृतीय वहीं बालिका वर्ग में वंशिका तोमर प्रथम, राधिका यादव द्वितीय, याती तृतीय रहीं। 

ऊंचीकूद  बालक वर्ग में सुशील प्रथम, अयान खान द्वितीय, कपिल यादव तृतीय वहीं बालिका वर्ग में मोना यादव प्रथम, पलक उपाध्याय द्वितीय, मनीषा तृतीय रहीं तथा गोला फेंक बालक वर्ग में अयान खान प्रथम, सुशील द्वितीय, पवन सैन तृतीय वहीं बालिका वर्ग में पूनम धाकड़ प्रथम, दर्शना कुशवाह द्वितीय व अपूर्वा मित्तल तृतीय रहीं।   
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!