शिवपुरी। शहर के हृदय स्थल गौतम बिहार कॉलोनी में स्थित डॉ. एस.के.कुमरा और उनकी धर्मपत्नि डॉ. वीणा कुमरा के निवास स्थान में आज सुबह हथियारबंद डकैतों ने दुस्साहसिक अंदाज में डकैती डालने का प्रयास किया। लेकिन डॉ. कुमरा की हि ात और सुझबुझ से बड़ी हनहोनी टल गई।
डकैतों की संख्या कम से कम 6 थीं और डकैतों के हमले से डॉक्टर द पति के घर में निवासरत चौकीदार पहलवान सिंह रावत गंभीर रूप से घायल हो गया और डकैैत नगदी और कुछ स्वर्ण आभूषण अवश्य लूट ले गए, लेकिन समय पर जागे डॉ. कुमरा की सजगता, सतर्कता और बुद्धिमानी से डकैती की एक बड़ी बारदात विफल हो गई।
इसमें पुलिस का भी अहम योगदान रहा जो सूचना मिलने के पांच मिनिट के भीतर घटना स्थल पर पहुंच गई। जिसे देखकर डकैत भाग निकले। लेकिन मौके पर वे अपने पांच जोड़ी जूते और एक जोड़ी चप्पल छोड़ भागे।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक मो. युसूफ कुर्रेशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह सहित टीआई संजय मिश्रा, रामराजा तिवारी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा उनके साथ स्नोफर डाँग भी था।
डॉ. कुमरा और उनकी धर्मपत्नि वीणा कुमरा डॉक्टर हैं। डॉ. कुमरा जहां सर्जन हैं एवं वह जिला अस्पताल में पदस्थ हैं। । वहीं उनकी धर्मपत्नि स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में नौकरी छोड़ दी हैं और वह प्रायवेट प्रेक्टिस करती हैं।
डॉक्टर द पति शिवपुरी की पॉश कॉलोनी गौतम बिहार में निवास करते हैं। सुबह लगभग 4 बजे हथियार बंद नकाब पोश बदमाशों ने उनके घर को निशाना बना लिया।
बदमाशों ने सबसे पहले उनके मकान के मु य दरवाजे को तोडऩे की कोशिश की, जब वह सफल नहीं हुए तो उन्होंने पास में ही स्थित एक कमरे की खिड़की को तोड़ दिया और खिड़की के सहारे बदमाश उस कमरे में घुस गए।
जहां बदमाशों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और वहां रखी गोदरेज की अलमारी को तोड़ दिया। इसमें रखी नगदी और कुछ स्वर्ण आभूषण पर बदमाशों ने हाथ साफ किया और इसके बाद उस दरवाजे को खोलने की कोशिश की जिसके माध्यम से घर में प्रवेश किया जाता है। आवाज सुनकर घर में सो रहे चौकीदार पहलवान सिंह रावत ने
दरवाजा खोल दिया। इसके बाद घर में बदमाश घुस आये और उन्होंने कट्टे की नौंक पर पहलवान सिंह को कबर कर लिया। इनमें से कुछ बदमाशों के हाथ में लोहे के सरिये थे और उनके मुंह ढके हुए थे।
पहलवान सिंह के अनुसार बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष की प्रतीत होती थी। पहलवान सिंह ने 6 बदमाशों को स्वयं अपनी आंखों से देखा हैं।
भयभीत करने के लिए एक लुटेरे ने पहलवान सिंह के सिर पर सरिया मार दिया। जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा और उसकी चिल्लाहट सुनकर डॉ. कुमरा जो ऊपर बाले कमरे में सो रहे थे वह जाग गए और सीढिय़ों के सहारे वह नीचे आने लगे। लेकिन आधे रास्ते में ही दो बदमाश उनके पास आ गए और उन्हें कबर कर लिया।
यह देखकर हि मत कर डॉ. कुमरा ने बदमाशों से कहा कि तु हें किसी को मारने की जरूरत नहीं है। जो तु हें चाहिये वह मैं तु हें दूंगा।
लुटेरों ने यह सुनकर चौकीदार को मारना छोड़ दिया और डॉक्टर से भी वह कुछ नहीं बोले। इसके बाद दोनों बदमाशों को ऊपर की मंजिल पर स्वयं डॉक्टर लेकर आये वहां उसी मंजिल के कमरे में उनकी पत्नि सो रही थी। लेकिन वह भी आवाज सुनकर जाग गईं।
कमरे के पास डॉक्टर ने हि मत कर बदमाशों से कहा कि तुम कमरे के बाहर ही रहो और मैं अंदर जाकर नगदी और सोना चांदी सब लेकर आता हूं। इसके बाद मंत्रमुग्ध बदमाश वहीं खड़े रह गए और डॉक्टर ने फुर्ती का परिचय देते हुए कमरे में घुसकर भीतर से दरवाजा बंद कर लिया।
लेकिन साथ में वह यह भी अपनी पत्नि से कह रहे थे कि सब माल निकाल कर इन्हें दे दो। यह उनकी रणनीति का हिस्सा था। दूसरी ओर डॉ. कुमरा ने अपने मोबाईल से पडोसी साकेत गुप्ता को फोन लगाकर पूरी बात बता दी और पुलिस को भेजने के लिए कहा।
साकेत गुप्ता ने तुरंत कन्ट्रोल रूम पर फोन किया और पांच मिनिट के भीतर ही सायरन बजाती हुई पुलिस वाहन घटना स्थल पर पहुंच गई। जिसकी आवाज सुनकर लुटेरे भाग निकले।
बदमाशों ने डॉक्टर को मोबाईल बंद रखने की दी हिदायत
बदमाश डकैती डालने के लिए जब डॉ. कुमरा के मकान में घुसे तो श्री कुमरा बदमाशों से अपील करने के लिए आये तो बदमाशों ने उनसे कहा कि वह अपना मोबाईल बंद रखें।
वहीं उसने धमकी भी दी कि अगर उन्होंने किसी से भी संपर्क करने की कोशिश की तो उन्हें मार डालेंगे। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे टेलीफोन को तोड़ दिया और चौकीदार के मोबाईल की सीम निकालकर उसे तोड़ दिया और मोबाईल जमीन पर पटक दिया।
लुटेरों ने डॉक्टर की गाड़ी ले जाने की भी की कोशिश
घर के खुले गैरिज में रखी डॉ. कुमरा की कार को भी लुटेरों ने ले जाने की कोशिश की थी। लुटेरे घर में रखी गाड़ी की चाबी लेकर आये और उन्होंने कार और बाहर का गेट खोलने की भी कोशिश की थी।
लेकिन पुलिस के समय पर आ जाने से वह गाड़ी नहीं ले जा पाये। परन्तु वह गाड़ी की चाबी अवश्य ले गए। डॉक्टर द पति का मोबाइल फोन भी घर के बाहर स्थित छोटे से बगीचे में मिला।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।