शिवपुरी। कहावत है कि 12 साल में घूरे के दिन भी फिर जाते हैं। यह कहावत शिवपुरी के टेकरी रोड़ पर स्थित घूरे से भरे खाली प्लाट पर अक्षरश: साबित हो रही हैं।
यहां अब भगवान श्रीजी की स्थापना धूमधाम से हो गई हैं और गणेश उत्सव के दौरान यहां भक्ति का रंग गिर रहा है। टेकरी सरकार के गणेश जी समूची शिवपुरी की जनता का मनमोह रहे हैं।
इस स्थल पर वर्षो से मोहल्ले का कूड़ा कचड़ा डाला जाता था। जिससे समूचे इलाके में गंदगी का माहौल व्याप्त रहता था और सूअरों के जमावड़े से यहां रह रहे लोगों का भीषण गंदगी और दुर्गंध के कारण जीना मुश्किल हो रहा था।
लेकिन पिछले दिनों एसपी कुर्रेशी ने पास में ही जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया तब मोहल्ले के लोगों ने उन्हें इससे अवगत कराया। जिस पर एसपी ने इसकी निराकरण की बात नगर पालिका से कराने की कहीं।
जिसका परिणाम यह हुआ कि तीन चार दिन में ट्रेक्टर ट्राली और हिटैची की मशीन से उस प्लाट को पूरी तरह साफ कर दिया गया तथा गणेश चौथ के दिन यहां भव्य गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई।
उक्त सुन्दर और मनभावन प्रतिमा लोगों का मन मोह रही हैं और सुबह शाम यहां आरती होने से पूरा माहौल धार्मिकता के रंग में रंग गया हैै।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।