शिवपुरी। जनसुनवाई में आए एक प्रकरण में एसपी मो. यूसुफ कुर्रेशी के आदेश पर महिला प्रकोष्ठ प्रभारी आराधना डेविस ने एक 7 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक वृद्ध के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक 11 सित बर को भौंती के ग्राम नदना में रहने वाली एक 7 साल की बच्ची गांव में स्थित एक परचूने की दुकान पर सामान लेने गई तो दुकानदार छतरा(58) पुत्र तिजुआ जाटव ने बालिका के साथ अश्लील बातें करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी रोते हुए बालिका ने जब अपने पिता को दी तो आवेश में पिता आरोपी वृद्ध के साथ मारपीट करने दुकान पर पहुंचा लेकिन वृद्ध दुकान पर नही मिला।
जिसके बाद पिता भौती थाना पहुंचा जहां उसने थाना प्रभारी को पूरी घटना बताई लेकिन प्रभारी ने इस मामले में बिना कोई कार्रवाई किए पीडि़ता व उसके पिता को थाने से चलता कर दिया।
बाद में आज जनसुनवाई में पिता ने बालिका के साथ जाकर एसपी से शिकायत की तब यह कायमी आरोपी वृद्ध के खिलाफ की गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।