आज जनसुनवाई में कलेक्टर की टेबिल पर आईं रोटियां

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। हर मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में अजीब मामले सामने आ रहे है आज कलेक्टर की टेबिल पर रोटियां आ गई, इससे कलेक्टर चौंक गए। बताया गया कि यह मामला एक छात्रावास में बच्चो को दी जा रही अधजली और कच्ची रोटियों का था।

जानकारी के अनुसार बालक नवीन छात्रावास टीवी टॉवर के छात्रो अधजली और कच्ची रोटियो खिलाने को मजबुर कर रहा था। छात्रो ने कई बार इस बात पर अपत्ति दर्ज कराई फिर भी प्रबंधन ने व्यवस्था में कोई सुधार नही हुआ।

इससे गुस्साए छात्रो ने आज जनसुनवाई में कलेक्टर की टेबिल पर ये अधजली और कच्ची रोटिया रख ओर रोते-रोते अपनी व्यथा कलेक्टर शिवपुरी को सुनाई। छात्रो ने कहा इन रोटियो में बदबू अलग आती है और कभी कच्ची होती है और कभी जली।

इसके लिए दोषी अधीक्षक अनिल दुबे को बताया और शिकायत की कि वह खाना ठीक नहीं देते और हमारे भोजन की क्वालिटी में सुधार लाया जावे। शिकायत करने वाले छात्रों में कक्षा 10 के छात्र कृष्ण कुमार, अरविन्द, विवेक, विकास आदि शामिल थे।
रोटियां देख कलेक्टर हुए चकित

जैसे ही जनसुनवाई में अन्य समस्याओं को सुन रहे कलेक्टर राजीवचन्द्र दुबे की टेबिल पर अचानक जली हुई रोटियां आई तो वह चकित हो गए और उन्होंने सामने देखा तो कुछ बच्चे अपना दु:खड़ा सुनाने आए थे। यह माजरा देख अन्य अधिकारी भी अचरज में पड़ गए कि अब तो जनसुनवाई में इस तरह के मामले सामने आऐंगें तो अन्य लोगों की समस्याओं का क्या हाल होगा।

हम पाठको को ध्यान आर्कषण करा दे कि इससे पहले भी ऐसा ही चकित करने वाला मामला आया था जनसुनवाई मे एक युवक यह फरियाद लेकर आया था कि मुझे हेलमेट लगाने के लिए मजबूर ना किया जाए हेलमेट लगाने से मुझे दाए-बाए नही दिखता और मेंरा एक्सीडेंट हो जाता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!