आर्ट ऑफ लिविंग का तीन दिवसीय शिविर 25 से 27 सितम्बर तक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जीवन को खुशियों और स्वस्थ्य रहने के के लिए ध्यान, योग और साधना का मार्ग प्रशस्त करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग संस्था शिवपुरी द्वारा हैप्पीनेस प्रोग्राम नाम से तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर 25 से 27 सित बर तक स्थानीय गट्टू लाल जैन धर्मशाला कैपीटल क प्युअर के ऊपर आयोजित होगा। शिविर में विशेष रूप से प्रशिक्षक के रूप में अ बरीश खण्डेलवाल मौजूद रहेंगें जिनके संचालन में यह शिविर लगेगा।

संस्था सदस्य पंकज गर्ग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि शिविर में भाग लेने वाले लोगों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक परम श्रद्धेय श्री श्री रविशंकर जी महाराज द्वारा बताई गई विभिन्न विधियो को बताया जाएगा।

जिसमें योग, प्राणायाम, एवं विशेष रूप से सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण दिया जावेगा जिससे जीवन में तनावमुक्त होकर स्वस्थ रहेगा। शिविर प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक एवं सायं 5 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर का लाभ लेने के लिए पंजीयन  आवश्यक है इसके लिए ओम डिस्ट्रीब्यूटर हलवाई खाना, चन्द्रेश ज्वैलर्स बताशा गली, मनीषा जैन आलय द डिजायनर न्यू ब्लॉक, नितिन मंगल, अंकित खण्डेलवाल आदि से भी संपर्क किया जा सकता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!