शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौना में सात आरोपियों ने एक राय होकर एक युवक की लाठियों से जमकर मारपीट कर दी।
इस हमले में फरियादी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में सातों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 323, 294, 506, 147, 148, 149 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप पुत्र करण सिंह लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी सिरसौना अपने घर पर था। जिसका काफी पुराना विवाद आरोपी अतर सिंह लोधी से जमीन को लेकर चल रहा था।
फरियादी और आरोपियों के बीच कई बार मुंह बाद भी हुआ लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था।
आरोपी इसी बात की टशन अपने मन में रखे हुए था और आरोपी अतर सिंह लोधी, करण लोधी, सुनील लोधी, कल्ला लोधी, रामनिवास लोधी, महेश लोधी, केदार लोधी निवासीगण सिरसौना कल उसके घर पहुंचे और वहां गालीगलौंच करने लगे।
जब फरियादी प्रताप ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने एक राय होकर उस पर हमला बोल दिया और उसकी जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।