ईदगाह पर नमाज: खुदा के सजदे में झुके हजारो सर, बांटी खैरात

0
शिवपुरी। आज बकरीद शहरभर में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर में मस्जिदों सहित ईदगाह पर मुस्लिम भाईयों ने नमाज अता की और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी और गरीबों को खैरात बांटी।

इस अवसर पर कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ,कांग्रेस और भाजपा के नेता मौजूद थे। नमाज सुबह 9:30  बजे शुरू हुई जिसमें बड़ी सं या में मुस्लिम भाईयों ने भाग लिया। इसके बाद हिन्दू भाईयों ने उन्हें शुभकामनायें दी।

ईदगाह सहित शहर की अनेक मस्जिदों में नमाज अता की गई और हाथ फैलाकर खुदा से देश और शहर में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी।

 बकरीद पर बकरों की बलि दी गई। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर नमाज के लिए शहर की सूबात मस्जिद, न्यूब्लॉक मस्जिद सहित पुरानी शिवपुरी और सईसपुरा की मस्जिदों पर एकत्रित हुए।

साथ ही झांसी रोड पर स्थित ईदगाह पर हजारों की सं या में मुस्लिम भाईयों ने नमाज अता की। सुबह 9:30 बजे से नमाज प्रारंभ हुई।

नमाज अता करने के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकवाद दी। उसके बाद मुस्लिम भाईयों ने वहां बैठे गरीब लोगों को खैरात बांटी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!