शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि फिजीकल चौकी क्षेत्र में चौकी के पास ही रहने वाली एक वृद्ध को खाना देने बहू उसके घर गई तो वह मृत मिली है मौके पर पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार फिजीकल चौकी के पास भईदन खॉन पत्नि सत्तार खान उम्र 80 वर्ष को उसकी बहू रोजना की तरह दोपहर 12:30 बजे खाना देने उसके घर गई। घर के अंदर बहू ने जाकर देखा तो सास मरी हुई मिली।
बताया गया है कि उक्त वृद्ध महिला घर पर अकेली रहती है और घरों में साफ-सफाई का काम करती थी और उसके साथ नही रहते थे। कल शाम तक यह वृद्ध महिला स्वस्थय बताई जा रही थी।
जानकारी यह भी मिल रही है कि इस वृद्ध महिला का हाथ नीला पड़ रहा था और उसके पैर भी अकडे हुए थे। मौके पर फिजीकल चौकी प्रभारी जयसिंह कुशवाह अपनी टीम के साथ पहुंच गए थे।
इस महिला की मौत के कारणो से हुई है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। प्रथम दृष्टया यह मामला उलझा दिख रहा है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।