शिवपुरी। बुधवार शाम जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइकर्स गैंग ने धमाल मचा दिया पोहरी के खोरगार में शाम 6:30 बजे के लगभग दो बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने एक सेल्समैन से लगभग 80 हजार रुपए से ज्यादा का माल लूट लिया।
वहीं लगभग इसी समय रन्नौद थाना क्षेत्र के इचौनिया गांव में एक बाइक सवार दंपति के साथ करीब बाइकों पर सवार होकर आए 5 से 6 लोगों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दे दिया इससे पहले कि इस क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात को लुटेरे अंजाम दे पाते, पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों ओर से फायरिंग हो गई अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश भाग गए।
पोहरी के खोरगार के खोरगार से तरुण कोठारी पुत्र स्व: बृजेश कोठारी देर शाम पोहरी की तरफ से कंपनी की रिकवरी कर लौट रहा था तभी शाम 6:30 बजे के लगभग दो अज्ञात बाइकों पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने तरुण की मारपीट कर उसके बैग में रखे 25 हजार रुपए नकद एवं इतनी ही कीमत के मोबाइल रिचार्ज बाउचर एवं दो मोबाइल छीन लिए तरुण एक मोबाइल एजेंसी के लिए रिकवरी और रिचार्ज बाउचर सेल का काम करता था।
रन्नौद के इचौनिया गांव में एक बाइक सवार दंपति को बाइक पर सवार होकर आए 5 से 6 लोगों ने घर लिया दंपति रन्नौद से अपने गांव जा रहे थे बदमाश हथियारबंद थे, लेकिन इतने में ही न जाने कहां से मौके पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने बदमाशों को दूर से देखकर ही फायर ठोक दिया पुलिस को देखते ही बदमाश दंपति को छोड़ भागे और जाते-जाते पुलिस पर भी फायर झोंक दिए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।