नासिक गोरखपुर बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्री घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम छितीपुर के पास आज सुबह 11 बजे नासिक से गोरखपुर जा रही यात्री बस ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें 15 यात्री घायल हो गये। जिन्हें करैरा स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए पहुंचाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नासिक से गोरखपुर जा रही बस क्रमांक यूपी 11 टी 8311 ने छितीपुर के पास पिछोर से झांसी जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 1000 को ओवरटेक करते समय पीछे से टक्कर मार दी।

जिससे बस में बैठे यात्री प्रेमलता पत्नी भीम प्रसाद, बेचैन पुत्र माधव यादव, कन्हाई पुत्र रामलखन सहानी, कृपाल सिंह पुत्र क बल सिंह, प्रहलाद पुत्र राजाराम सहानी, इंद्रावती पत्नी हरि सहानी, किस्मती पत्नी वीरेन्द्र सहानी निवासीगण गोरखपुर उत्तर प्रदेश अन्य यात्री घायल हो गये जिनके नाम ज्ञात नहीं हो सके हैं।

पुलिस का कहना है कि सभी घायलों को करैरा स्वास्थ्य केन्द्र इलाज के लिए पहुंचाया गया है वहीं बस चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!