लुधावली में ईश्वर की दुकान में चोरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। थाना देहात क्षेत्रांतर्गत आने वाले लुधावली क्षेत्र में बीती रात्रि को परिजनों की मौजूदगी के बीच गहरी नींद में सोने के कारण अज्ञात चोरों ने घर से सटी किराने की दुकान में प्रवेश किया और यहां इत्मिनान से चोरी करते हुए नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। 

बाद में चोर फरार हो गए, सुबह होने पर परिजनों को जानकारी लगी तो वह हक्के-बक्के रह गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटनाक्रम के अनुसार रविवार-सोमवार की रात लुधावली निवासी ईश्वर पुत्र साहब सिंह यादव अपने परिजनों के साथ घर से लगी दुकान का शटर लगाकर सोए हुए थे। 

दुकान मालिक ईश्वर के मुताबिक लगभग 50 से 60 हजार रूपये चोरी होने की बात कही गई है जो कि गल्ले के नीचे बने लॉकर में रखे हुए थे इसमें उसके चचिया ससुर ने भी बतौर कुछ राशि रखने के लिए दी थी लेकिन वह राशि वापिस करता उससे पहले ही अज्ञत चोरों ने ईश्वर की दुकान को अपना निशाना बना लिया। 

चोरी गए सामान में ईश्वर के अनुसार संतान सातें के पांच चांदी के कड़े, सोने का मंगलसूत्र, पायलें व दुकान में रखे बैलेंस कार्ड चोरी गए है लगभग हजारों रूपये की चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोर के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 

इनका कहना है
हमने मौका मुआयना किया है फिलहाल दुकान से तो कोई सामान चोरी नहीं गया, लेकिन 5-10 हजार रूपये चोरी हुए होंगें, अब दुकानदार जो राशि चोरी होने की कह रहा है तो लुधावली में इतनी दुकानदारी भी नहीं चलती कि 50-60 हजार रूपये चोरी हों, फिलहाल मामला जो भी है हम जांच कर रहे है। 
संजीव तिवारी
थाना प्रभारी, देहात
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!