केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुए बनवारी लाल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शासकीय सेवा में रहकर शासन के नियमों और अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का समय पर पालन करने वाले केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग(सीपीडब्ल्यूडी)विभाग महल में ओ.पी. पद पर पदस्थ बनवारी लाल यादव(ग्वाल) सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। 

बनवारी लाल ने हमेशा समय के पाबंद रहे और निर्धारित समय पर अपने कार्यों को पूर्ण कर विभाग में साफ-स्वच्छ छवि के रूप में पहचाने जाने लगे। 

अपने कार्यकाल में अवकाश के दिनों को छोड़कर समय के पाबंद के रूप में बनवारी लाल को पहचाना जाता है और वह अब सेवानिवृत्ति के बाद अपने घर-परिवार व समाज और देश के लिए काम करेंगें। 

बनवारी लाल के सेवानिवृत्ति पर विभाग के ए.ई. गजेन्द्र सर, गिरीश तिवारी, मुरलीधर गौर, राकेश परिहार, जितेन्द्र सविता, अर्जुन गौर, निखिलेश कदम, महेश कुशवाह, अशोक परमार, ग्वाल महासभा के जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल, ग्वाल महासभा के सचिव रामसरकार, सह सचिव व पुत्र मनोज ग्वालवंशी, मुकेश, राजा सहित अन्य लोगों ने उनकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा की और सेवानिवृत्ति पर बधाई व माल्यार्पण व पुष्प देकर खुशहाल जीवन व्यतीत करने की कामना की। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!