शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में अपने पिता के साथ की गई कुछ युवकों द्वारा मारपीट को लेकर पुत्री ने आपत्ति जताई। वह पिता के साथ पुलिस थाने पिछोर पहुंची और आरोपी युवकों के विरूद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध कराया।
पुत्री का आरोप था कि उसके पिता के साथ कुछ लोगों ने रंजिशन मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम कछौआ निवासी प्रयागी कोरी की पुत्री सपना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता के साथ ग्राम कछौआ के जितेन्द्र, महाराज, कल्लू, बल्लू लोधी ने किसी बात के चलते उनसे विवाद किया और रास्ता रोककर मारपीट कर दी।
इसी मारपीट के बाद के बाद आरोपीगण पिता प्रयागी कोरी को जान से मारने की धमकी भी दे गए। पिता की मारपीट से आहत पुत्री ने आरोपीगणों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 452,294,323,506,34 ताहि सहित एस.सी.एसटी के तहत मामला विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।