शिवपुरी। खनियांधाना विकासखंड के बामौरकलां कस्बे में एक दिन पहले अचानक गायब हुए कक्षा 4 के छात्र की लाश शनिवार की सुबह शौच करने गई उसकी दादी को पड़ी मिली।
सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस व पटवारी ने पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया फिलहाल यह स्पष्ट नही हो पाया है कि बच्चे की मौत किस कारण हुई है।
जानकारी के अनुसार अरविंद पुत्र मेहरबान केवट कक्षा 4 का छात्र है और वह शुक्रवार की सुबह उसके घर में एक धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम हो रहा था और इसी कारण वह सुबह हाथ में कलश लेकर उसमें शुद्व पानी भरने के उद्देश्य से पास के ही हैंडपंप पर गया लेकिन वह काफी देर तक नही लौटा तो परिजनो ने उसे तलाशना शुरू किया परन्तु वह नही मिला हैंडपंप पर उसके परिजनो को कलश अवश्य मिला।
अरविंद को काफी तलाशने पर वह नही मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा पुलिस ने परिजनो की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया।
परन्तु आज सुबह अरविंद की दादी सुबह-सुबह शौच करने के लिए घर के पास ही गई तो कचरे के ढेर पर दादी को एक लाश दि ाी दादी ने उस लाश को पास में जाकर देखा तो वह लाश अरविंद की दिखी।
बताया गया है कि अरविंद की छाती और माथे पर दागने या फिर इलैक्ट्रिक सोक जैसे निशान है व पीठ पर खरोचने के निशान भी आए हे ग्रामीणो को कहना है कि जिस जगह अरविंद की लाश मिली है वह फैकी गई है घटना वाले दिन अरविंद की लाश वह नही थी
अरविंद के माता पिता का कहना है कि उसकी हत्या की गई है अभी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हत्याकांड से ग्रामीणो में चर्चा है कि अरविंद को किसी तांत्रिक ने मार कर बलि तो नही दी है। इस तरह की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।