शिवपुरी। कस्बे के ग्राम सहरया में आज दोपहर एक आदिवासी महिला ने शराब के नशे में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इस दौरान महिला के पति ने आग बुझाने का प्रयास किया तो पति के हाथ भी आग में जल गए।
महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिनारा थाना प्रभारी परमानंद शर्मा के मुताबिक ग्राम सहरया में रहने वाली कलावती(३२) पत्नी बल्लू आदिवासी आज रक्षाबंधन के त्यौहार पर सुबह से ही अपने पति के साथ शराब पी रही थी। अचानक से कलावती ने शराब के नशे में खुद पर केरोसिन डाल लिया और आग के हवाले कर दिया।
इधर पति बल्लू ने कलावती में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जिसमें उसके भी हाथ जल गए। गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी इस बात का खुलासा नही हो पाया है कि आखिर महिला ने ाुद को आग क्यो लगाई जबकि पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।