शिवपुरी। बैराड़ थाना पुलिस ने महिला द्वारा खुदकुशी करने के मामले में जांच के बाद उसके पति के खिलाफ दुष्प्रेरित का मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आए दिन पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था जिसके चलते यह घटना हुई।
जानकारी के मुताबिक ग्राम टोड़ा में रहने वाली एक कसुमल पत्नी सुरेन्द्र धाकड़ ने 30 अगस्त को जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में जांच में पाया कि कसुमल का पति सुरेन्द्र आए दिन उसकी मारपीट करता था जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।