शिवपुरी। सतनवाड़ा पुलिस ने विनेगा आश्रम के पास से दो शातिर निगरानी व फरार बदमाशों को पकडऩे की कार्रवाई की है। दोनेा के कब्जे से पुलिस ने दो कट्टे व कारतूस बरामद किए है।
पुलिस की मानें तो दोनो बदमाश पर्यटक स्थल टंूडा बरखा क्षेंत्र में आने वाले सैलानियों के साथ छोटी-छोटी लूटपाट करते थे और पुलिस के पास इसकी सूचना कई दिनो से आ रही थी।
सतनवाड़ा थाना प्रभारी आरआर तिवारी को सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश विनेगा आश्रम के पास किसी वारदात को करने की नीयत से घूम रहे है।
सूचना पर से थाना प्रभारी पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे और दबिश देकर घटनास्थल से सिद्धार रावत निवासी नोहरीकला व विमल पुत्र कल्ला जाटव निवासी रातौर को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनो के कब्जे से एक-एक कट्टा व कारतूस बरामद किए है।
पकड़ा गया बदमाश सिद्धार रावत को न्यायालय से एक मामले में चार साल की सजा हो चुकी है लेकिन वह सजा के बाद से ही फरार चल रहा था वही पिछोर में भी इसके खिलाफ एक चोरी का अपराध पंजीबद्ध है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।