आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से सास-ससुर ने की मारपीट, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिरसौद के ग्राम यावदाकला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ उसी के सास-ससुर ने मारपीट कर दी।बताया जा रहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने पति से अलग रहकर उसी गांव की आंगनवाड़ी पर काम करती है और उसका उसके पति व सास तथा ससुर से विवाद चल रहा था।

इसी के चलते बीते रोज सास व ससुर ने अपनी आंगनवाडी कार्यकर्ता बहू से मारपीट कर दी। पुलिस ने आज इस मामले में दोनो आरोपी सास-ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम यावदाकला में रहने वाली ललिता पत्नी अशोक रावत गांव की आंगनवाड़ी केन्द्र पर कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ है।

कुछ दिन पहले ललिता ने अपने पति को छोड़ दिया है और उसका कोर्ट में केश भी चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बीते रोज ललिता के ससुर भरोसी रावत व सास गीता रावत आंगनवाड़ी केन्द्र पर आ गए और अपनी बहू ललिता के साथ मारपीट कर दी।

पुलिस ने इस मामले में आज दोनो आरोपी सास व ससुर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!