शिवपुरी। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पोहरी के भाजपा नेता प्रथ्वीराज जादौन के खिलाफ जान से मारने की धमकी व गाली-गलौच करने का मामला दर्ज कर लिया है।
महिला व भाजपा नेता के बीच एक शासकीय जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद चल रहा था, इसी के चलते नेता ने महिला के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी।
इसके साथ ही नेता ने महिला के पति को अपनी तरफ करके उसे उसकी पत्नी के खिलाफ भड़का दिया जिस पर से जब आज शाम को महिला के पति ने जब पत्नी को फटकार लगाई तो महिला ने जहर गटक लिया जिसके बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।