शिवपुरी। शहर के फिजीकल चौकी अंतर्गत शांति नगर में रहने वाले एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते दो लोगो ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया।
घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शांति नगर निवासी वंशी पुत्र घसीटा माहौर आज शाम करीब 6.30 बजे घर में था उसी समय उसके पड़ौस में रहने वाले कल्याण व याली धोबी उसके घर आए और उसे यह बोलते हुए घर से बाहर ले गए कि किसी युवक का बाहर विवाद हो रहा है उस विवाद को देखने चल रहे है।
जैसे ही वंशी उन दोनो युवको के साथ घर के बाहर गया तो दोनो ने मिलकर वंशी पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस हमले में वंशी के कुल्हाड़ी गर्दन में लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनो आरोपी फरार हो गए जिन्हे पुलिस पकडऩे का प्रयास कर रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।