शिवपुरी। शहर के पोहरी चौराहे पर आज सुबह एक ऑटो खड़े ट्रक में जा घुसा। इस घटना में जहां ऑटो आगे से पूरा चकनाचूर हो गया वही ऑटो चला रहे चालक की मौत हो गई।
ऑटो में कुछ सवारियां भी थी जिन्हे इस घटना में चोट नही आई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 11 बजे एक ऑटो चालक पीछे से ऑटो सहित ट्रक में जा घुसा। इस घटना में ऑटो चालक रमेश(50) पुत्र श्यामलाल बाथम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
ऑटो में कुछ यात्री भी सवार थे जो कि इस घटना में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।